निफ्टी ने लॉन्ग टर्म रेजिस्टेंस लाइन के नीचे 17,682 पर दिन की शुरुआत की और फिर से प्रॉफिट बुकिंग देखी। इंडेक्स ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शुरुआती स्तर से 200 पॉइंट्स से अधिक गिर गया। निफ्टी 267 पॉइंट्स या 1.51% की गिरावट के साथ दिन के 17,490 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 292 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 39,693 पर की। शुरुआत के बाद इंडेक्स 1% गिर गया और फिर बाकी दिन के लिए 100-पॉइंट्स की सीमा में कंसोलिडेट हो गया। बैंक निफ्टी 688 पॉइंट्स या 1.77% की गिरावट के साथ 38,297 पर बंद हुआ।

सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। गिरावट का नेतृत्व निफ्टी बैंक (-1.7%), निफ्टी ऑटो (-1.9%), निफ्टी फिनसर्व (-1.9%), निफ्टी IT (-1.8%), निफ्टी मेटल (-2.9%), निफ्टी PSU बैंक ( -2.1%) और निफ्टी रियल्टी (-2.5%) ने किया।

चीन को छोड़कर प्रमुख एशियाई बाजार लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

प्रमुख गतिविधियां –

केवल पांच निफ्टी 50 शेयर हरे रंग में बंद हुए और उनमें से चार FMCG क्षेत्र से हैं- Tata Consumer (+0.89%), ITC (+0.77%), Britannia (+0.38%), Nestle Industries (+0.06%)

Tata Steel(-4.5%) अपने प्रमुख समर्थन से नीचे 106.5 रुपये पर बंद हुआ और निफ्टी 50 टॉप लूजर के रूप में बंद हुआ।

अन्य स्टील स्टॉक- JSW Steel (-3.2%), Jindal Steel (-5.1%) और SAIL (-4.4%) भी नीचे चले गए।

पेपर स्टॉक – West Coast Paper (+3.8%), Andhra Paper (+5.8%) का दिन अच्छा रहा।

Goa Carbon (-3.3%) बिलासपुर यूनिट रखरखाव कार्य के लिए में 19 अगस्त से संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। 

आगे का अनुमान –

प्रॉफिट बुकिंग फिर से जारी रही और यह आज व्यापक थी।

निफ्टी आज नीचे चला गया और 17,500 के स्तर से नीचे बंद हुआ। पहले हाफ की गिरावट के बाद इंडेक्स रिकवर करने की कोशिश कर रहा था। यूरोपीय बाजार में महंगाई, मंदी और दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने दोपहर 12:30 बजे के बाद निफ्टी को फिर नीचे खींच लिया।

बैंक निफ्टी निफ्टी के विपरीत था, शुरुआती गिरावट के बाद यह एक तंग दायरे में कंसोलिडेट हुआ। यह मुख्य रूप से तीन कारणों से हुआ है।

1. अपट्रेंडलाइन सपोर्ट (पीली लाइन)

2. 21 दिन का EMA, जो ट्रेंडलाइन के साथ चल रहा है।

3. 38,000 के आसपास मजबूत हॉरिजॉन्टल सपोर्ट।

निफ्टी और बैंक निफ्टी 17,450 और 38,000 सपोर्ट पर पहुंचना एक बड़ी राहत है। लेकिन यह एक खतरनाक कॉम्बिनेशन भी है। बैंक निफ्टी सपोर्ट को तोड़कर 36,600 के निचले स्तर पर आ सकता है। साथ ही निफ्टी का 17,150-200 का लेवल मार्क होना चाहिए।

रिलायंस की बात करें, तो इसने 1585 के आसपास तत्काल सपोर्ट लिया है और इस स्तर पर देखा जा सकता है।

HDFC में 2400 का स्तर आने वाले दिनों में सपोर्ट के रूप में काम करना चाहिए।

5G सेक्टर से कई रोमांचक खबरें आ रही हैं। आप किसे पसंद करते हैं, Jio या एयरटेल? अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में साझा करें।

मिलते है YouTube पर, शाम 7 बजे स्टॉक मार्केट शो में!!

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं – मार्केट अपडेट्स – अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) और SEZ ने दिसंबर में 8% की बढ़त के साथ 25.1 मिलियन टन कार्गो को हैंडल किया। दिसंबर को ख़त्म हुए 9 महीनों के लिए, अदानी समूह की फर्म ने कार्गो […]
निफ्टी 1.9 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,230 पर खुला। शुरुआत ठीक थी, लेकिन इंडेक्स 18,250 रेजिस्टेंस के पास विफल रहा। इंडेक्स 18,000 की ओर गिर गया और रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन दोपहर में टूट गया। लेकिन रिकवरी टिक नहीं पाई और यह फिर से नीचे गिर गया। निफ्टी 189 पॉइंट्स या 1.04% की गिरावट के साथ […]
पिछले कुछ सालों में बेबी केयर, ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को लेकर बाजार में एक अच्छा और पॉजिटिव बदलाव आया है। लोग अब उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में अधिक सतर्क हैं और जो ज़हरीले और खतरनाक रसायनों से न बने हों ऐसे आवश्यक वस्तुओं की तलाश में हैं। कई प्रमुख ब्रांड […]

Advertisement