निफ्टी 42 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 18,046 पर खुला। इंडेक्स ऊपर जाने की स्थिति में नहीं था, और 230 पॉइंट्स गिरकर दिन के निचले स्तर पर आ गया। इसने बहुत अधिक अस्थिरता के साथ एक ट्रिपल बॉटम पैटर्न बनाया। निफ्टी 126 पॉइंट्स या 0.70% की गिरावट के साथ दिन के 17,877 पर बंद हुआ

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 128 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 41,533 पर की। शुरुआत के ठीक बाद, इंडेक्स 41,840 पर ताजा ऑल-टाइम-हाई पर पहुंच गया। उसके बाद प्रॉफिट बुकिंग शुरू हुई, जो ज़ाहिर थी और बाद मे यह 41,150 के स्तर पर चला गया। बैंक निफ्टी 196 पॉइंट्स या 0.47% की गिरावट के साथ 41,209 पर बंद हुआ

निफ्टी IT (-14%), निफ्टी मीडिया 9-2.1%), निफ्टी फार्मा (-1.2%) और निफ्टी रियल्टी (-0.91%) आज सबसे ज्यादा बढ़े।

प्रमुख एशियाई बाजार मिले-जुले बंद हुए। यूरोपीय बाजार फ्लैट से लाल रंग में कारोबार कर रहे हैं।

प्रमुख गतिविधियां –

मारुति सुजुकी के MD और CEO और SIAM के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा, कि भारतीय ऑटो सेक्टर 2047 तक 100% आत्मनिर्भर हो जाएगा।

ऑटो सेक्टर से Maruti (+2.7%) और Eicher Motors (+2.2%) ने आज नई ऊंचाईयों को छुआ और निफ्टी 50 टॉप गेनर्स के रूप में बंद हुआ। 

टायर स्टॉक- MRF (+7.9%), CEAT (+20%), Apollo Tyre (+.5%), JK Tyre (+17.4%) भी आसमान छू गया।

निफ्टी मेटल से Hindalco (-3.9%), Jindal Steel (-2.3%), National Aluminium (-4.1%), SAIL (-2.1%) और Tata Seel (-1.9%) आज नीचे आ गए। Adani Ent (+4.9%) और Vedanta (+2.8%) हरे निशान में बंद हुए।

Adani Ent की रैली सीमेंट शेयरों में उतार-चढ़ाव का नतीजा है। कई परियोजना घोषणाओं के साथ Vedanta आज मजबूत रहा।

Infy (-2.8%), TechM (-2.8%) और HCL Tech (-1.3%) की अगुवाई में IT शेयरों में गिरावट जारी रही।

बिजली से जुड़े शेयर – NTPC (+1.6%), PowerGrid (+2.2%), Adani Power (+3.8%), Tata Power (+1.6%) हरे निशान में बंद हुए।

निवेशकों द्वारा कंपनी में 9% इक्विटी बेचने के बाद PVR(-4.3%) में भारी गिरावट आई।

आगे का अनुमान –

बैंक निफ्टी 41,840 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 

हमें पता नहीं था, कि अगर बैंक निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंचा तो आगे क्या होगा। शुरुआती उछाल के बाद इंडेक्स में खरीदारी का कोई दबाव नहीं रहा और यह प्रॉफिट बुकिंग का संकेत था।

लेकिन इंडेक्स अभी भी मजबूत है। सिर्फ 40,000 से ऊपर नहीं, यह 41,000 से ऊपर और बहुत दिलचस्प है! 40,000, 40,300, 40,850 और 41,000 को तत्काल सपोर्ट माना जाता है।

निफ्टी 17,900 के नीचे बंद हुआ और यह बहुत अच्छा नहीं है। लेकिन, इंडेक्स ने 17,870 के स्तर से कई सपोर्ट लिए और साथ ही हम 17,700-800 के एक बहुत बड़े सपोर्ट की उम्मीद कर रहे हैं। अगर बैंक निफ्टी 41,000 के ऊपर अपनी गति फिर से हासिल करता है, तो निफ्टी 18,000 के ऊपर वापस आ जाएगा।

HDFC बैंक ने 1512 से सपोर्ट लिया और 1515 के ऊपर बंद हुआ। यह थोड़ा पॉजिटिव है और हम 1515,1500, 1528 और 1540 को प्रमुख स्तरों के रूप में जोड़ सकते हैं।

फ़्रांस अगस्त CPI (YoY) 5.9% बनाम 5.8% पिछले बनाम 5.8% के अनुमान पर पोस्ट किया गया था।

फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 22/23 के लिए भारत के GDP के विकास के अनुमान को 7.8% से घटाकर 7% कर दिया।

ESG रेटिंग क्या है? अपने जवाब नीचे कमेंट सेक्शन में शेयर करें।

(अधिक जानकारी के लिए मार्केटफीड ऐप का सिग्नल टैब देखें।)

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं – मार्केट अपडेट्स – अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) और SEZ ने दिसंबर में 8% की बढ़त के साथ 25.1 मिलियन टन कार्गो को हैंडल किया। दिसंबर को ख़त्म हुए 9 महीनों के लिए, अदानी समूह की फर्म ने कार्गो […]
निफ्टी 1.9 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,230 पर खुला। शुरुआत ठीक थी, लेकिन इंडेक्स 18,250 रेजिस्टेंस के पास विफल रहा। इंडेक्स 18,000 की ओर गिर गया और रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन दोपहर में टूट गया। लेकिन रिकवरी टिक नहीं पाई और यह फिर से नीचे गिर गया। निफ्टी 189 पॉइंट्स या 1.04% की गिरावट के साथ […]
पिछले कुछ सालों में बेबी केयर, ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को लेकर बाजार में एक अच्छा और पॉजिटिव बदलाव आया है। लोग अब उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में अधिक सतर्क हैं और जो ज़हरीले और खतरनाक रसायनों से न बने हों ऐसे आवश्यक वस्तुओं की तलाश में हैं। कई प्रमुख ब्रांड […]

Advertisement