निफ्टी 26 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 18,376 पर खुला। 18,400 के स्तर ने सुपर रेजिस्टेंस के रूप में काम किया और निफ्टी नीचे चला गया, लेकिन 18,320 के स्तर के आसपास कई सपोर्ट प्राप्त हुए। निफ्टी ने 50- पॉइंट्स की सीमा में कारोबार किया और दिन में 20 पॉइंट्स या 0.11% की गिरावट के साथ 18,329 पर बंद हुआ

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 42,177 के साथ की और नीचे चला गया। इसने दोपहर 1 बजे तक कई बार 42,000  सपोर्ट का परीक्षण किया और वहां से इसने रिकवरी रैली की। लेकिन बैंक निफ्टी 42,200 रेजिस्टेंस से ऊपर असफल हुआ और 60 पॉइंट्स या 0.14% की गिरावट के साथ 42,076 पर बंद हुआ

फिन निफ्टी ने दिन की शुरुआत 21 पॉइंट्स के गैप-अप के साथ 19,028 पर की। बैंक निफ्टी की तरह यह भी रिकवरी रैली को बनाए रखने में असफल रहा। फिन निफ्टी 37 पॉइंट्स या 0.19% की गिरावट के साथ 18,970 पर बंद हुआ।

निफ्टी FMCG(-1.3%), निफ्टी मीडिया (-2.4%), निफ्टी मेटल (+1.7%) और निफ्टी रियल्टी (+1.1%) सभी 1% से अधिक बदलाव के साथ बंद हुए।

प्रमुख एशियाई बाजार मिले-जुले बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी फ्लैट से हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं।

मुख्य गतिविधियां –

Q2 मुनाफे में गिरावट के बावजूद Hindalco (+5.9%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ।

Dr Reddy(-3.8%) आज निफ्टी 50 टॉप लूजर के रूप में बंद हुआ।

निफ्टी FMCG ने पिछले हफ्ते की प्रॉफिट बुकिंग जारी रखी।  Emami (-2.3%), HUL (-1.8%), ITC (-2.5%) और  Nestle (-1.2%) नीचे चले गए।

Strides Pharma (+8.1%), Grasim (+2.3%), Bharat Forge (-3.1%),  Godrej Industries (-1.6%), AIA Engineering (+5.3%) और Jyothy Lab (+1.8%) ने अपने Q2 परिणाम आज पोस्ट किए।

Manappuram Fin (+7.2%) उम्मीद से कम Q2 कमाई के बावजूद हरे रंग में बंद हुआ।

LIC (+5.8%) दूसरे क्वार्टर के मुनाफे में छलांग लगाने के बाद हरे रंग में बंद हुआ।

आगे का अनुमान –

निफ्टी, बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी आज फ्लैट बंद हुए। कल फिन निफ्टी की एक्सपायरी को ध्यान में रखते हुए, हम इन तीनों इंडेक्स के दिन के निचले स्तर और दिन के उच्च स्तर पर नजर रखेंगे।

ऐसा लग रहा है, कि बाजार आज CPI के आंकड़ों का इंतजार कर रहा है और यह शाम 5:30 बजे हमारे सामने आएगा।

अक्टूबर के लिए भारत की होलसेल मूल्य मुद्रास्फीति (WPI) 8.39% बनाम 10.7% पिछले पर आती है। अनुमान 8.6% का था।

HDFC बैंक ने आज बाजार को गिरावट से दूर रखा। फिन निफ्टी की एक्सपायरी के कारण कल ज़्यादा उतार-चढ़ाव समाप्त हो जाएगा।। कल की वॉचलिस्ट में कोटक बैंक और ICICI बैंक ज़रूर शामिल करें।

बहुत से लोग अपने शेयर बाजार की यात्रा के लिए कैपिटल खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। क्या आप दूसरों को गलतियों से बचने में मदद करने के लिए अपना अनुभव साझा कर सकते हैं? आप अपना अनुभव हमारे कमेंट सेक्शन में शेयर करें।

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं – मार्केट अपडेट्स – अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) और SEZ ने दिसंबर में 8% की बढ़त के साथ 25.1 मिलियन टन कार्गो को हैंडल किया। दिसंबर को ख़त्म हुए 9 महीनों के लिए, अदानी समूह की फर्म ने कार्गो […]
निफ्टी 1.9 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,230 पर खुला। शुरुआत ठीक थी, लेकिन इंडेक्स 18,250 रेजिस्टेंस के पास विफल रहा। इंडेक्स 18,000 की ओर गिर गया और रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन दोपहर में टूट गया। लेकिन रिकवरी टिक नहीं पाई और यह फिर से नीचे गिर गया। निफ्टी 189 पॉइंट्स या 1.04% की गिरावट के साथ […]
पिछले कुछ सालों में बेबी केयर, ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को लेकर बाजार में एक अच्छा और पॉजिटिव बदलाव आया है। लोग अब उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में अधिक सतर्क हैं और जो ज़हरीले और खतरनाक रसायनों से न बने हों ऐसे आवश्यक वस्तुओं की तलाश में हैं। कई प्रमुख ब्रांड […]

Advertisement