यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए गए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं:

मार्केट अपडेट्स –

रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने FMCG सेगमेंट में अपनी महत्वाकांक्षा के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय रोलआउट की योजना के साथ गुजरात में अपने उपभोक्ता पैकेज्ड गुड्स ब्रांड ‘इंडिपेंडेंस’ के लॉन्च की घोषणा की। ब्रांड को रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने लॉन्च किया है।

विप्रो (Wipro) ने कहा कि, उसने मध्य पूर्व में कॉरपोरेट बैंकों के लिए फिनटेक फर्म फिनस्ट्रा के साथ एक मल्टी-ईयर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनरशिप पर हस्ताक्षर किए हैं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corporation) अपने ऑइल रिफाइनिंग और फ्यूल मार्केटिंग कार्यों को फंडिंग करने के लिए घरेलू या विदेशी बाजार से 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाएगा।

दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन (Deepak Fertilisers and Petrochemicals Corporation) ने एक कॉर्पोरेट पुनर्गठन योजना की घोषणा की, जिसके तहत वह अपने खनन रसायनों और खाद व्यवसायों को अलग कर देगा।

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Max Healthcare Institute) ने कहा कि, उसके बोर्ड ने मुंबई के डॉ. बालाभाई नानावती अस्पताल में बिस्तर क्षमता के पहले चरण के विस्तार की लागत को आंशिक रूप से फंडिंग करने के लिए अपनी पूर्ण ओनरशिप वाली शाखा मैक्स हॉस्पिटल्स एंड एलाइड सर्विसेज को 300 करोड़ रुपये तक की फाइनेंस प्रदान करने को मंजूरी दे दी है।

पेट्रोनेट LNG (Petronet LNG) ओडिशा के गोपालपुर बंदरगाह पर 2,306 करोड़ रुपये की फ्लोटिंग LNG रेसेप्ट सुविधा स्थापित करेगी।

क्या उम्मीद करें?

निफ्टी गिरावट के साथ 18,619 पर खुला। यह एक सही डाउन-ट्रेंडिंग दिन था। गिरावट अंत की ओर बढ़ी और निफ्टी 245 पॉइंट्स या 1.3% की गिरावट के साथ 18,415 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी 43,969 के गैप-डाउन के साथ खुला और उसने ऊपर जाने की कोशिश की। लेकिन, कोशिश नाकाम रही और इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली। बैंक निफ्टी 551 पॉइंट्स या 1.25% की गिरावट के साथ 43,498 पर बंद हुआ।

IT में 2% से ज्यादा की गिरावट आई है।

अमेरिकी बाजारों और यूरोपीय बाजारों में भारी गिरावट रही।

एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यू.एस. फ्यूचर्स और यूरोपीय फ्यूचर्स हरे रंग में थोड़ा कारोबार कर रहे हैं।

SGX NIFTY 18,400 पर कारोबार कर रहा है, जो गैप-डाउन ओपनिंग का संकेत दे रहा है।

निफ्टी को 18,400, 18,340 और 18,250 पर सपोर्ट है। हमें 18,440, 18,500 और 18,540 पर रेजिस्टेंस रहने की उम्मीद है।

बैंक निफ्टी को 43,380, 43,000 और 42,850 पर सपोर्ट है। रेजिस्टेंस 43,600, 43,900 और 44,000 पर है।

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुद्ध रूप से 700 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुद्ध रूप से 300 करोड़ के शेयर खरीदे।

INDIA VIX 7% से बढ़कर 13.5 हो गया।

कल बाजार में हमारे में डरावनी लाल कैंडल थी। मंदडिय़ों ने मजबूती के साथ वापसी की और बाजारों को नीचे ले गए। 18,130 देखने के लिए अगला प्रमुख स्तर है।

ग्लोबल बाजारों में कल खूनखराबा देखा गया। Dow Jones में स्विंग प्वाइंट निर्णायक रूप से टूटा है। DAX को देखें और आप कंसोलिडेशन क्षेत्र को तोड़ते हुए एक क्रेज़ी लाल कैंडल देख पाएंगे।

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दर में 50 bps की बढ़ोतरी की। MPC तीन ओपिनियन में विभाजित थी; 50, 75 और 0 bps बढ़ोतरी।

हम अपने बाजार में गिरावट का कारण इवेंटफ़ुल हफ्ते के बाद क्लोजिंग को मन सकते है। एक्सपायरी का लॉन्ग-शॉर्ट पोजीशन से बहुत कुछ लेना-देना है और एडजस्टमेंट इवेंट के बाद हुआ होगा। हालांकि, हमने देखा कि विभिन्न नकारात्मक संकेतों जैसे ब्याज दरों में बढ़ोतरी के डर से मंदी के कारण ग्लोबल बाजार में भारी गिरावट आई।

यूरो CPI आज बाहर होगा। इसके अलावा, जर्मनी मैन्युफैक्चरिंग PMI भी आज निकलेगा।

क्या आपको लगता है कि, गिरावट अगले हफ्ते भी जारी रहेगी?

हम, आने वाले दिनों में निफ्टी में 18,130 को डाउनसाइड और 18,500 को अपसाइड पर देखेंगे।

मार्केट से रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करने के लिए मार्केटफीड ऐप के सिग्नल सेक्शन पर हमें फॉलो करें। आज के लिए ऑल द बेस्ट!!!

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं – मार्केट अपडेट्स – अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) और SEZ ने दिसंबर में 8% की बढ़त के साथ 25.1 मिलियन टन कार्गो को हैंडल किया। दिसंबर को ख़त्म हुए 9 महीनों के लिए, अदानी समूह की फर्म ने कार्गो […]
निफ्टी 1.9 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,230 पर खुला। शुरुआत ठीक थी, लेकिन इंडेक्स 18,250 रेजिस्टेंस के पास विफल रहा। इंडेक्स 18,000 की ओर गिर गया और रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन दोपहर में टूट गया। लेकिन रिकवरी टिक नहीं पाई और यह फिर से नीचे गिर गया। निफ्टी 189 पॉइंट्स या 1.04% की गिरावट के साथ […]
पिछले कुछ सालों में बेबी केयर, ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को लेकर बाजार में एक अच्छा और पॉजिटिव बदलाव आया है। लोग अब उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में अधिक सतर्क हैं और जो ज़हरीले और खतरनाक रसायनों से न बने हों ऐसे आवश्यक वस्तुओं की तलाश में हैं। कई प्रमुख ब्रांड […]

Advertisement