न्यूज़ शॉर्ट्स
विप्रो ने साइबर सुरक्षा परामर्श प्रदाता एडगिल(Edgile) का अधिग्रहण किया, जो 1,745 करोड़ रुपये में जोखिम और अनुपालन, सूचना और क्लाउड सुरक्षा एवं डिजिटल पहचान पर केंद्रित है।
CCI ने ब्रिकलेयर्स इन्वेस्टमेंट (GIC) द्वारा IRB इन्फ्रास्ट्रक्चर में 16.94% तक इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी।
रेलटेल(RailTel ) को DRDO से 68.3 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। पूरे काम को सात महीने की अवधि में पूरा किया जाना है।
TRAI के मुताबिक भारती एयरटेल ने अक्टूबर में कुल 4,89,709 मोबाइल यूजर्स गंवाए।
रिलायंस जियो ने अक्टूबर में शुद्ध 1.76 मिलियन नए मोबाइल उपयोगकर्ता जोड़े।
जुबिलेंट इंग्रेविया(Jubilant Ingrevia) ने 100 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी किए।
अदाणी इंटरप्राइजेज ने कहा कि, “उसे उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे के तीन प्रमुख हिस्सों को लागू करने का लेटर ऑफ अवार्ड मिला है”।
क्या उम्मीद करें?
कल, निफ्टी 16,840 के भारी अंतर के साथ खुला। बाजार में हड़बड़ाहट वाला मौहोल था, जिसमें निफ्टी 16,410 तक गिर गया, वहां से उछलकर कुछ अंक रिकवर किए। दिन का सूचकांक 371 अंक या 2.18% की गिरावट के साथ 16,614 पर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी ने 35,226 के अंतर के साथ दिन की शुरुआत की और जोरदार गिरावट दर्ज की। समर्थन 34,000 पर लिया गया और सूचकांक 1179 अंक या 3.31% नीचे 34,440 पर बंद हुआ।
सभी सेक्टर गहरे लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी भी 4.9% नीचे था।
अमेरिकी बाजार और यूरोपीय बाजार ओमाइक्रोन की चिंता के वजह से गहरे लाल निशान में बंद हुए।
एशियाई बाजार अभी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। यूएस फ्यूचर्स और यूरोपीय फ्यूचर्स भी हरे रंग में हैं।
SGX NIFTY 16,814 पर कारोबार कर रहा है जो, निफ्टी में गैप-अप ओपनिंग का संकेत देता है।
निफ्टी के लिए प्रमुख समर्थन 16,600, 16,500, 16,410, 16,380, 16,280 और 16,230 पर हैं। हम 16,700, 16,780, 16,840, 16,900 और 17,000 पर प्रतिरोध की उम्मीद कर सकते हैं।
बैंक निफ्टी को 34,400, 34,000, 33,900 और 33,600 पर सपोर्ट है। प्रतिरोध 34,600, 34,800, 35,000, 35,230 और 35,350 पर हैं।
निफ्टी में सबसे बड़ा कॉल ओआई बिल्ड-अप 17,000 है और सबसे बड़ा पुट ओआई बिल्ड-अप 16,000 है।
BANK NIFTY में सबसे अधिक कॉल ओआई बिल्ड-अप 36,000 और उच्चतम पुट ओआई बिल्ड-अप 34,000 है।
ऑप्शन राइटर भी कीमतों के कुछ हद तक ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
INDIA VIX 16% से बढ़कर 18.97 हो गया है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुल 3,565 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध रूप से 2,764 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
ओमाइक्रोन की चिंताओं से बाजार का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ब्रिटेन सरकार क्रिसमस से पहले प्रतिबंधों को और मजबूत करने की योजना बना रहा है। नीदरलैंड ने देश में तालाबंदी की घोषणा की है।
निफ्टी अब तक के उच्चतम स्तर से 10% से अधिक पीछे हट गया है। बहुप्रतीक्षित सुधार हुआ है, लेकिन हड़कंप के साथ। बैंक निफ्टी लगभग प्री-कोविड स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी की तुलना में यह सूचकांक काफी अधिक मंदी वाला था।
चूंकि एशियाई बाजारों और वैश्विक वायदा में रिकवरी हो रही है, इसलिए हम गैप-अप ओपनिंग की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन क्या गैप-अप को बेचा जाएगा? यह सवाल अभी भी है। अगर बाजार शुरुआत में ऊपर जाता है, तो भी उसे निफ्टी में लगभग 16,850 और बैंक निफ्टी में 35,250 पर कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा। अगर ऐसा हुआ तो, और गिरावट की संभावना बनती है। 16,400 और 34,000 इस मामले में मजबूत समर्थन के रूप में कार्य कर सकते हैं।
मार्केट से रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करने के लिए मार्केटफीड ऐप के लाइव फीड सेक्शन पर हमें फॉलो करें। आपको दिन के लिए शुभकामनाएं!