निफ्टी 100 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,600 पर खुला। शुरुआती गिरावट के तुरंत बाद इंडेक्स 17,600 से ऊपर वापस आ गया और पिछले ATH के आसपास कंसोलिडेट हो गया। निफ्टी 58 पॉइंट्स या 0.31% की गिरावट के साथ 18,642 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी ने दिन की शुरुआत 239 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 43,093 पर की। इंडेक्स ने पूरे दिन एक इंट्राडे रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का सम्मान किया, लेकिन 43,000 को नहीं तोड़ा। बैंक निफ्टी 194 पॉइंट्स या 0.45% की गिरावट के साथ 43,138 पर बंद हुआ।

फिन निफ्टी ने दिन की शुरुआत 19,174 पर 123 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ की। इसकी वीकली क्लोजिंग पर, इंडेक्स सुपर कंसोलिडेशन में था। फिन निफ्टी 55 पॉइंट्स या 0.29% की बढ़त के साथ 19,242 पर बंद हुआ।

निफ्टी IT (-1.4%), निफ्टी मीडिया (-1%), निफ्टी मेटल (-0.75%), निफ्टी फार्मा (-0.75%) और निफ्टी रियल्टी (-0.68%) लाल रंग में बंद हुए। आज निफ्टी PSU बैंक (+1.2%) ने बेहतर प्रदर्शन किया।

प्रमुख एशियाई बाजार मिलेजुले बंद हुए। ताइवान 1.6% गिर गया। यूरोपीय बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

मुख्य गतिविधियां –

Adani Ent (+2.5%) निफ्टी 50 टॉप गेनर के रूप में बंद हुआ।

आयल स्टॉक – BPCL (-2.9%), IOC (-1.6%), Hind PEtro (-2.7%) और Chnnai Petro (-2.3%) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए आज लाल निशान में बंद हुए।

सुप्रीम कोर्ट ने Bhushan Steel की देनदारियों से निकासी की मांग करने वाली Tata Steel (-2.5%) की याचिका को खारिज कर दिया।

मिडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तस्करी को नियंत्रित करने के लिए व्यापार मंत्रालय सोने की दरों में कटौती करने की योजना बना रहा है। Muthoot (-2.3%) और Manappuram (-0.90%) जिनके पास सोने के रूप संपत्ति है, लाल रंग में बंद हुए।

इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए Bajaj Consumer (+1.9%) की 9 दिसंबर को बैठक होने की उम्मीद है।

IRB Infra (+2.5%) हरे रंग में बंद हुआ, क्योंकि नवंबर में टोल कलेक्शन में 39% सालाना या 366 करोड़ की बढ़त हुई।

Bharti Airtel (-1.2%) ने 649 रुपये से शुरू होने वाले 184 देशों में यात्रा के लिए एक पैक लॉन्च किया।

IDBI Bank (+8.2%) को बैंक में विदेशी निधियों को 51% से अधिक की अनुमति देने की सरकार की योजना से लाभ हुआ।

पश्चिम अफ्रीका में एल्यूमीनियम रीसाइक्लिंग प्लांट में कमर्शिअल प्रोडक्शन शुरू करने के बाद Gravita(+1.9%) बढ़ गया।

आगे का अनुमान –

फिन निफ्टी ऑप्शंस बेचने वाले ट्रेडर्स के लिए आज अच्छा मौका था।

यह बहुत स्पष्ट है कि, बाजार कल RBI की घोषणाओं का इंतजार कर रहा है। हम तीन स्तरों- 18,600, 42,900 और 19,200 पर टिके हुए हैं।

HDFC बैंक 1612 रेजिस्टेंस स्तर को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। यदि रेजिस्टेंस स्पष्ट रूप से टूटा हुआ है, (कई टाइमफ्रेम का उपयोग करें) तो स्टॉक तेजी प्राप्त करेगा।

RBI की ओर से ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला कल सुबह 10 बजे आएगा। RBI से अपडेट के लिए मार्केटफीड ऐप के सिग्नल टैब की जांच करें (सिग्नल नोटिफिकेशन चालू करें)।

वर्ल्ड बैंक ने भारत के GDP विकास के अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया। इसके अलावा, संशोधित FY24 GDP पूर्वानुमान 7% से 6.6% तक नीचे है।

क्या आप रातों-रात किसी पोजीशन लेते हैं? RBI के फैसलों और चुनाव नतीजों को देखते हुए इस हफ्ते आपकी क्या योजना है। अपने जवाब हमारे साथ कमेंट सेक्शन में ज़रूर साझा करें।

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं – मार्केट अपडेट्स – अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) और SEZ ने दिसंबर में 8% की बढ़त के साथ 25.1 मिलियन टन कार्गो को हैंडल किया। दिसंबर को ख़त्म हुए 9 महीनों के लिए, अदानी समूह की फर्म ने कार्गो […]
निफ्टी 1.9 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,230 पर खुला। शुरुआत ठीक थी, लेकिन इंडेक्स 18,250 रेजिस्टेंस के पास विफल रहा। इंडेक्स 18,000 की ओर गिर गया और रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन दोपहर में टूट गया। लेकिन रिकवरी टिक नहीं पाई और यह फिर से नीचे गिर गया। निफ्टी 189 पॉइंट्स या 1.04% की गिरावट के साथ […]
पिछले कुछ सालों में बेबी केयर, ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को लेकर बाजार में एक अच्छा और पॉजिटिव बदलाव आया है। लोग अब उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में अधिक सतर्क हैं और जो ज़हरीले और खतरनाक रसायनों से न बने हों ऐसे आवश्यक वस्तुओं की तलाश में हैं। कई प्रमुख ब्रांड […]

Advertisement