मार्केट का सारांश – 

RBI द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद, बाजार में भारी गिरावट आई। 

निफ्टी 17,111 पर खुला और गिरने लगा। इसने 16,920 पर सपोर्ट लेने की कोशिश की और उस क्षेत्र के आसपास खेला। RBI की घोषणा के बाद उच्च अस्थिरता आई  और बाजार में गिरावट शुरू हो गई । निफ्टी 391 अंक या 2.29% की गिरावट के साथ दिन के अंत में 16,677 पर बंद हुआ

बैंक निफ्टी 36,288 पर खुला और पूरे बाजार के साथ गिर गया। दोपहर 2 बजे के बाद बाजार में गिरावट के साथ बैंक निफ्टी में 1,000 अंकों की गिरावट देखी गई। बैंक निफ्टी 899 अंक या 2.49% की गिरावट के साथ दिन का अंत 35,264 पर हुआ

सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी मीडिया (-.2%), निफ्टी रियल्टी (-3.2%) और निफ्टी मेटल (-3.2%) दिन में सबसे ज्यादा गिरे। 

एशियाई बाजार ज्यादातर लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार इस समय लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।.  

आज की प्रमुख गतिविधियां

ONGC(+3.7%) दिन में तेजी से बढ़ा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आई। अन्य बिजली शेयरों पावरग्रिड (+2.6%), पेट्रोनेट (+2.6%) और गुजरात गैस (+1.2%) में भी तेजी आई। 

अडानी पोर्ट्स (-5.1%) मुनाफे में 30% की सालाना बढ़त के बाद भी मुनाफावसूली के साथ गिर गया।

दुनिया भर में एल्युमीनियम की कीमतों में गिरावट के कारण, हिंडाल्को (-4.7%) गिर गया। नेशनल एल्युमीनियम भी गिरावट का शिकार हो गया। 

बजाज फिनसर्व (-4.2%) और बजाज फाइनेंस (-4.3%) टॉप लूज़र्स की सूची में बंद हुए, क्योंकि संस्थागत निवेशकों ने स्टॉक बेच दिये।

टाइटन (-4%) का स्टॉक गिर गया, क्योंकि कंपनी का Q4 मुनाफा 7% वार्षिक से  गिर गया। टाटा समूह का शेयर वोल्टास भी लंबी अवधि के सपोर्ट में गिर गया।

Q4 परिणामों के बाद ब्रिटानिया (+3.5%) में तेजी आई। पहले 5 मिनट में स्टॉक ऊपर चढ़ गया और फिर ठंडा हो गया।

आगे का अनुमान –

करीब दो साल बाद RBI  द्वारा ब्याज दर बढ़ाने के बाद बाजार में गिरावट आई है। 

निफ्टी अपने कंसॉलिडेशन जोन को तोड़कर 45 दिनों के निचले स्तर पर आ गया है। यह गिरावट भी 7 मार्च के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।

मुनाफावसूली जारी रहने के कारण संस्थान आक्रामक रूप से भारतीय शेयरों की बिक्री कर रहे हैं। अच्छी खबर में हम LIC IPO के लिए भागीदारी देख रहे हैं। ज्यादातर पॉलिसीधारकों ने आवेदन करने के साथ सदस्यता 61% तक पहुंच गई है। 

प्रमुख ब्याज दरों में बढ़ोतरी के साथ, बैंक और NBFC भी ऋण पर अपनी ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। फ्लोटिंग ब्याज दरों के साथ दीर्घकालिक ऋण स्वचालित रूप से एडजेस्ट हो सकते हैं।

कल साप्ताहिक समाप्ति होने के कारण, हमें कई बातों पर ध्यान देना होगा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक आज रात समाप्त होगी और हम वहां भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही, वोलैटिलिटी इंडेक्स या इंडिया VIX मार्च के अंत के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 

कल निश्चित रूप से एक दिलचस्प साप्ताहिक समाप्ति होगी! क्या आप साप्ताहिक समाप्ति पर व्यापार करते हैं? हमें मार्केटफीड ऐप के कमेंट सेक्शन में बताएं।

मिलते है YouTube पर शाम 7 बजे स्टॉक मार्केट शो में!!

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं – मार्केट अपडेट्स – अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) और SEZ ने दिसंबर में 8% की बढ़त के साथ 25.1 मिलियन टन कार्गो को हैंडल किया। दिसंबर को ख़त्म हुए 9 महीनों के लिए, अदानी समूह की फर्म ने कार्गो […]
निफ्टी 1.9 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,230 पर खुला। शुरुआत ठीक थी, लेकिन इंडेक्स 18,250 रेजिस्टेंस के पास विफल रहा। इंडेक्स 18,000 की ओर गिर गया और रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन दोपहर में टूट गया। लेकिन रिकवरी टिक नहीं पाई और यह फिर से नीचे गिर गया। निफ्टी 189 पॉइंट्स या 1.04% की गिरावट के साथ […]
पिछले कुछ सालों में बेबी केयर, ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को लेकर बाजार में एक अच्छा और पॉजिटिव बदलाव आया है। लोग अब उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में अधिक सतर्क हैं और जो ज़हरीले और खतरनाक रसायनों से न बने हों ऐसे आवश्यक वस्तुओं की तलाश में हैं। कई प्रमुख ब्रांड […]

Advertisement