त्योहारों और शादियों का मौसम आ गया है!

त्यौहार और शादियां भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग हैं। यह हमारे मूल्य, संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत करता है। जबकि हर समुदाय की त्योहारों और शादियों की अपनी अलग़ शैली है और इन समारोहों में भाग लेने के लिए सभी धार्मिक समूहों का स्वागत हम सभी भारतीय करते है। जो हमें विविधता में एकता का एहसास देता है।

त्यौहार और शादी मुख्य रूप से नियोजित, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, परंपरा और उत्सव से भरे हुए होते हैं। भारत में इन इवेंट्स का वस्त्र उद्योग पर गहरा प्रभाव है। कस्टमर त्योहारों और शादियों को ध्यान में रखते हुए अपनी कपड़ो की ख़रीदारी करते है।

जब हम एथनिक अपैरल इंडस्ट्री के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में पहला नाम आता है: मान्यवर (Manyavar)। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि मान्यवर की ओनरशिप वाली कंपनी वेदांत फैशन लिमिटेड (Vedant Fashions Ltd) का बाजार में दबदबा है। आज के लेख में, हम वेदांत फैशन और उसके मजबूत विकास के बारे में जानेंगे।

वेदांत फैशन की शुरुआत!!

वेदांत फैशन की स्थापना 2002 में लाइफस्टाइल टाइकून रवि मोदी ने कोलकाता में की थी। यह भारत भर में मनाए जाने वाले हर एक उत्सव के लिए अपने प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत श्रृंखला प्रोवाइड करते है। कोलकाता स्थित कंपनी मुख्य रूप से पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए रेडीमेड एथनिक वियर का मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और सेल करती है। कंपनी के पास 546 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स (exclusive brand outlets) का व्यापक रिटेल नेटवर्क है, जिसमें ग्लोबल स्तर पर 58 शॉप-इन-शॉप और संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूएई में 11 विदेशी एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स शामिल हैं।

 वेदांत फैशन लिमिटेड का ‘मान्यवर (Manyavar)‘ ब्रांड भारतीय प्रजेंस के साथ ब्रांडेड भारतीय वेडिंग और सेलिब्रेशन वियर मार्केट में एक कैटेगरी लीडर है। कंपनी चार अन्य ब्रांडों- मोहे (Mohey) (महिला एथनिक वियर), मेबाज़ (Mebaz), मंथन (Manthan) और त्वमेव (Twamev) का भी मालिक है और उनका संचालन करता है। वेदांत फैशन इन ब्रांड के माध्यम से भारत की संस्कृति और परंपराओं को फैलाने की कोशिश में है।

प्रमुख प्रतिस्पर्धी

वेदांत फैशन का भारत में कोई डायरेक्ट सूचीबद्ध प्रतिद्वंद्वी नहीं है। हालांकि, इसे टाटा के स्वामित्व वाली ट्रेंट लिमिटेड(Trent Ltd.), मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands), TCNS क्लोदिंग कंपनी(TCNS Clothing Company), आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion & Retail) जैसी कंपनियों और भारतीय वेडिंग और सेलिब्रेशन वियर कैटेगरी में मौजूद अन्य कंपनियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। बीबा (Biba) और सोच (Soch) जैसे ब्रांड भी मुख्य रूप से इस सेगमेंट में काम करते हैं।

 

मूल्य ₹ करोड़ में

वेदांत फैशन – फाइनेंशियल परफॉरमेंस 

महामारी के बाद पार्टी करने की इच्छा और बड़ी-बड़ी शादियाँ वेदांत फ़ैशन को अपने पांव फ़ैलाने में सहायता कर रही है:

मूल्य ₹ करोड़ में

वेदांत फैशन के आये नंबरों से रवि मोदी और उसके शेयरधारकों को जश्न मनाने का मौका मिला है।  31 मार्च, 2022 (FY22) को ख़त्म हुए फाइनेंशियल ईयर में, इसका रेवेन्यू 84% बढ़कर ₹1040 करोड़ हो गया, और नेट प्रॉफिट दोगुना से अधिक ₹310 करोड़ रुपये हो गया। इस के मजबूत परिणाम 2021 के कम आधार को दर्शाते हैं, जो कोविड -19 से संबंधित प्रतिबंधों के चलते थे। फिर भी, नए रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2019 की तुलना में 30% अधिक था, जबकि प्रॉफिट 79% था।

एक्सिस कैपिटल की रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो फाइनेंशियल ईयर में, रेवेन्यू और प्रॉफिट में लगभग 30% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGRs) से विस्तार होने की उम्मीद है। आने वाले वर्षों में, रवि मोदी कुल रिटेल स्थान को लगभग दोगुना करके 2.4 मिलियन वर्ग फुट करने का इरादा रखते हैं।

एक “बड़ी भारतीय शादी” कई दिनों तक चल सकती है। इसमें न केवल शादी समारोह और रिसेप्शन शामिल है, बल्कि पार्टियां, धार्मिक संस्कार और अन्य समारोह भी शामिल होते हैं। इस तरह के रुझान वेदांत फैशन को मजबूत रेवेन्यू दर्ज करने में मदद कर रहे हैं। मुंबई की एनालिटिक्स फर्म CRISIL के मुताबिक शादियां बड़ी, ज्यादा विस्तृत और लंबी होती जा रही हैं। इस प्रवृत्ति को बढ़ती डिस्पोजेबल आय और विवेकाधीन व्यय में बढ़त के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। CRISIL का अनुमान है कि एथनिक क्लोथिंग इंडस्ट्री 15-17% तक बढ़कर 2025 तक ₹1,38,000 करोड़ के करीब पहुंच जाएगा, जो महत्वपूर्ण घटनाओं के दौरान वेस्टन पर ट्रेडिशन पोशाक के लिए भारतीयों की प्राथमिकता में बढ़त से प्रेरित है।

चुनौतियाँ

फरवरी 2022 में अपने IPO के बाद से वेदांत फैशन ने केवल प्रॉफिट का अनुभव किया है। ब्रोकरेज के अनुमान से अधिक, इसके शेयरों में 60% से अधिक की बढ़त हुई है। हालाँकि, कंपनी को इन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है:

  • एक ख़ास प्रकार के कपड़ो अत्यधिक निर्भरता- शादी और उत्सव के परिधान। शादियों की संख्या और फ्रीक्वेंसी  भारतीय शादियों और उत्सव के  पोशाक की मांग को निर्धारित करती है। इसके अतिरिक्त, इस उद्योग को कस्टमर्स की तेजी से बदलती प्राथमिकताओं की विशेषता है।
  • एकाग्रता जोखिम अगली बड़ी चुनौति है। 600 से अधिक विशिष्ट ब्रांड की दुकानें होने के बावजूद, 30% बिक्री टॉप पांच फ्रेंचाइजी द्वारा उत्पन्न की जाती है।
  • वेदांत फैशन अपने परिधान और एक्सेसरीज़ के एक महत्वपूर्ण हिस्से के लिए थर्ड पार्टी के निर्माताओं (आमतौर पर jobbers के रूप में जाना जाता है) के साथ संलग्न है। थर्ड पार्टी के ऑपरेशन्स और प्रदर्शन में मंदी या व्यवधान (या उन्हें बनाए रखने में असमर्थता) इसके व्यवसाय को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
  • कंपनी के वेअरहाउस, कारखाने और उसके अधिकांश काम करने वाले मुख्य रूप से एक ही भौगोलिक क्षेत्र: कोलकाता में स्थित हैं। वेदांत फैशन्स के संचालन क्षेत्रीय जोखिमों के प्रति अधिक संवेदनशील हैं।

वेदांत फैशन्स का मिशन

विशेष अवसरों पर एथनिक परिधान पहनने की बढ़ती मांग के बीच और कोविड के बाद कीबढ़ती  पार्टी करने की इच्छा के बीच, रवि मोदी ने अपनी पारंपरिक भारतीय परिधान डिजाइन कंपनी के माध्यम से 375 करोड़ की संपत्ति हासिल की। फरवरी में, मोदी ने भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में कंपनी के 15% को सूचीबद्ध किया- उनके भाग्य का आधार जिसने उन्हें 2022 में पहली बार भारत के सबसे अमीर लोगों के रैंक में जोड़ा

कंपनी सांस्कृतिक या धार्मिक संवेदनाओं से परे, ग्लोबल पर्सपेक्टिव की ओर श्रेणी का नेतृत्व करने की कल्पना करती है। यह भारतीय परिधान, शैली, मूल्य में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने का इरादा रखता है। वे एक कलेक्टिव मिशन द्वारा संचालित होते हैं: सेलिब्रेशन वियर !!

वेदांत फैशन निकट भविष्य में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी का लक्ष्य मौजूदा बाजारों में गहराई से प्रवेश करना और इनऑर्गेनिक ग्रोथ के अवसरों की पहचान करना है।

क्या यह अपने अच्छे बढ़त का आनंद लेना जारी रखेगा या अपने क्षेत्रीय जोखिमों के कारण किसी का शिकार हो जाएगा? इस पर हमें मार्केटफीड ऐप के कमेंट सेक्शन में अपने विचार बताएं!

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं – मार्केट अपडेट्स – अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) और SEZ ने दिसंबर में 8% की बढ़त के साथ 25.1 मिलियन टन कार्गो को हैंडल किया। दिसंबर को ख़त्म हुए 9 महीनों के लिए, अदानी समूह की फर्म ने कार्गो […]
निफ्टी 1.9 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,230 पर खुला। शुरुआत ठीक थी, लेकिन इंडेक्स 18,250 रेजिस्टेंस के पास विफल रहा। इंडेक्स 18,000 की ओर गिर गया और रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन दोपहर में टूट गया। लेकिन रिकवरी टिक नहीं पाई और यह फिर से नीचे गिर गया। निफ्टी 189 पॉइंट्स या 1.04% की गिरावट के साथ […]
पिछले कुछ सालों में बेबी केयर, ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को लेकर बाजार में एक अच्छा और पॉजिटिव बदलाव आया है। लोग अब उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में अधिक सतर्क हैं और जो ज़हरीले और खतरनाक रसायनों से न बने हों ऐसे आवश्यक वस्तुओं की तलाश में हैं। कई प्रमुख ब्रांड […]

Advertisement