आप हर बार जब हमारी मार्केट रिपोर्ट देखते हैं, तो हम विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) के बारे में विवरण का उल्लेख करते हैं। वे कौन है? क्या वे बाजार को नियंत्रित कर सकते हैं?

हम पहले ही FIIs को कवर कर चुके हैं। इस लेख में, हम DII के बारे में विस्तार से जानेंगे।

घरेलू संस्थागत निवेशक(DII )

DII भारत में स्थित एक संस्थान हैं जैसे, म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियां, पेंशन फंड और बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान। वे इक्विटी के साथ-साथ अन्य वित्तीय संपत्तियों जैसे ऋण और सोने में भी निवेश करते हैं। यह उनके ग्राहकों से धन एकत्र करके किया जाता है। आइए देखें कि, वित्तीय वर्ष 2021-22 (वित्त वर्ष 22) में अब तक डीआईआई ने कैसा प्रदर्शन किया है।

अप्रैल 2021 से, DII एक शुद्ध खरीदार के रूप में उभरे हैं। उन्होंने नकद बाजार में ~30,560 करोड़ रुपये में खरीदारी की है।

म्यूचुअल फंड्स

अलग-अलग व्यक्तियों और संस्थागत निवेशकों से म्यूचुअल फंड पैसा (निवेश) लेता है, जिनका निवेश यही सामान्य उद्देश्य होता है। इस जमा राशि का प्रबंधन एक पेशेवर फंड मैनेजर द्वारा किया जाता है, जो निवेशकों के लिए रिटर्न उत्पन्न करने के लिए सिक्योरिटीज और संपत्ति में निवेश करता है।

निवेश योजना की जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार,  मोटे तौर पर इक्विटी (तुलनात्मक रूप से जोखिम भरा), सोना और निश्चित आय की सिक्योरिटीज (बांड, ऋण) में निवेश करते हैं।

आइए हम एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) द्वारा भारत में शीर्ष म्यूचुअल फंड हाउसों को देखें। AUM एक फंड हाउस द्वारा किए गए निवेश के कुल बाजार मूल्य को दर्शाता है।

बीमा कंपनियां

बीमा पॉलिसी, बीमा धारक (ग्राहक) और बीमाकर्ता (बीमा कंपनी) के बीच का समझौता है। इस अनुबंध के अनुसार बीमा धारक व्यक्ति को, बीमा कंपनी को नियमित प्रीमियम का भुगतान करना होता है। जीवन बीमा से लेकर स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि तक कई बीमा विकल्प होते हैं। बीमाधारक द्वारा किसी भी दावे के मामले में, कंपनी उन्हें पॉलिसी सीमा के भीतर एकमुश्त राशि प्रदान करती है । इस जोखिम से बचाव के लिए, बीमा कंपनी ग्राहकों से एकत्र किए गए प्रीमियम में पूल करती है और विभिन्न वित्तीय साधनों में निवेश करती है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन बीमा खंड में 50% से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। यह भारत के सबसे बड़े DII में से एक है।

पेंशन फंड

पर्याप्त पैसो  के साथ एक परेशानी मुक्त सेवानिवृत्त जीवन बिताने के लिए नागरिकों को पेंशन योजनाओं की पेशकश की जाती है। इस में व्यक्ति अपने कामकाजी जीवन के दौरान एक निश्चित राशि का भुगतान करता है और सेवानिवृत्ति के बाद मासिक पेंशन प्राप्त करता है। 

ये योजनाएं बाजार से जुड़े उत्पाद हैं, इसलिए एक फंड मैनेजर पैसा जमा करने साथ कई वित्तीय संपत्तियों में निवेश करता है। 

राष्ट्रीय पेंशन योजना (National Pension Scheme -NPS), लोक भविष्य निधि (Public Provident Fund – PPF), कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation – EPFO) जैसे कुछ प्रमुख पेंशन फंड हैं।

बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थान

बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (NBFC) भी अपने दीर्घकालीन लक्ष्यों के लिए निवेश में भाग लेते हैं। वे मुख्य रूप से सरकारी सिक्योरिटीज, कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करते हैं क्योंकि, वे कम जोखिम वाले, निश्चित रिटर्न निवेश देते हैं।

यहां कुछ प्रमुख अपडेट दिए हैं, जो आज बाजार के कारोबार को दिशा दे सकते हैं – मार्केट अपडेट्स – अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) और SEZ ने दिसंबर में 8% की बढ़त के साथ 25.1 मिलियन टन कार्गो को हैंडल किया। दिसंबर को ख़त्म हुए 9 महीनों के लिए, अदानी समूह की फर्म ने कार्गो […]
निफ्टी 1.9 पॉइंट्स के गैप-डाउन के साथ 18,230 पर खुला। शुरुआत ठीक थी, लेकिन इंडेक्स 18,250 रेजिस्टेंस के पास विफल रहा। इंडेक्स 18,000 की ओर गिर गया और रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन दोपहर में टूट गया। लेकिन रिकवरी टिक नहीं पाई और यह फिर से नीचे गिर गया। निफ्टी 189 पॉइंट्स या 1.04% की गिरावट के साथ […]
पिछले कुछ सालों में बेबी केयर, ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को लेकर बाजार में एक अच्छा और पॉजिटिव बदलाव आया है। लोग अब उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में अधिक सतर्क हैं और जो ज़हरीले और खतरनाक रसायनों से न बने हों ऐसे आवश्यक वस्तुओं की तलाश में हैं। कई प्रमुख ब्रांड […]

Advertisement